मुख्यमंत्री के राज्य में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने लगा है: नंद गोपाल नंदी
रिपोर्ट, शुभम मौर्य ब्यूरो
चन्दौली। औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल नंदी, के प्रथम डी डी यू आगमन पर सिकंदरपूर ग्राम प्रधान सत्यप्रकाश गुप्ता द्वारा स्मृति चिन्ह दे कर किया गया स्वागत*
औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल नंदी, पहले व्यापारियों के कार्यक्रम में की शिरकत वहीं सिकंदर पूर ग्राम प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता जी माननीय मंत्री नंद गोपाल नन्दी गुप्ता जी को डी डी यू प्रथम आगमन पर माला पहना कर तथा स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया उनके साथ विनीत मोदनवाल और अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे
चंदौली जिले में भाजपा नेता व प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने रविवार को व्यापारियों संग चाय पर चर्चा करने के साथ साथ मुगलसराय के एक होटल में व्यापारियों के कार्यक्रम में शिरकत की और पत्रकारों से वार्ता भी की।उनके मुगलसराय में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के राज्य में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने लगा है। लगभग सात लाख लोगों का नौकरी बिना घूस के कई विभागों में दी गई है। व्यापारियों के कारोबार में बढ़ोतरी के लिए, कल कारखाना लगाने के लिए, बैंकों से लोन व्यापारियों एवं उद्यमियों को दिया जारहा है। किसी व्यापारी को किसी भी प्रकार की दिक्कत परेशानी हो तो हर सोमवार को हम लखनऊ में बैठते हैं। वह आकर अपनी समस्या कह सकते हैं और उस पर त्वरित कार्रवाई कर समस्या का निदान किया जाएगा