
सहकारी समिति के पुनः सभापति निर्विरोध बने सतेंदर गहलौत, लोगो का किया आभार व्यक्त
शमीम अहमद
शेरकोट। सहकारी समिति संचालक के चुनाव के बाद समिति के सभापति चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ।जिसमें शेरकोट समिति से सभापति, उपसभापति निर्विरोध चुने गये है।
बता दे कि शेरकोट सहकारी समिति के चुनाव में पूर्व सभापति सतेन्द्र गहलौत को पुनः सभापति निर्विरोध बनाया गया है। जबकि उपसभापति अंकुर कुमार को निर्विरोध बनाया गया है। सभापति सतेन्द्र गहलौत को फूलमालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया।
आपको यह भी बता दे कि निर्विरोध चुने गए समिति के सभापति सतेंदर गहलौत शेरकोट की रियासत व पूर्व विधायक थम्मन सिंह गहलौत के पुत्र है । और
पूर्व विधायक थम्मन सिंह गहलौत क्षेत्र के जाने माने व्यक्ति थे जो किसी भी जाति धर्म के नही बल्कि सभी धर्मों के लोगो से उनका गहरा नाता था। सतेन्द्र गहलौत के चेयरमैन बनने पर नगर के जाने माने कुँवर संजय गहलौत, पूर्व प्रधान अवनीत चौहान बिट्टू चौहान शमीम अहमद पत्रकार रणजीत सिंह शूरवीर सिंह राकेश रुहेला सोनू भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर सिंह अभिषेक कोहली बब्लू यशवंत सिंह कुन्नू गहलौत जितेंद्र गहलौत एडवोकेट आदि सभी डायरेक्टरो व पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है। साथ चेयरमैन बने सतेन्द्र गहलौत ने उन्हें सहयोग करने वाले सभी लोगो का तहेदिल से आभार व्यक्त किया है।
वही पूरे समिति के चुनाव में कोतवाल किरणपाल सिंह द्वारा सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किये गए थे किसी भी प्रकार की कोई भी मदभेद नही नज़र आये और चुनाव शान्ति पूवर्क सम्पन्न हो गया।