हल्द्वानी में महिला की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या से फैली सनसनी

हल्द्वानी में महिला की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या से फैली सनसनी

रिपोर्ट, आफताब आलम अंसारी

हल्द्वानी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा के इंदिरानगर वार्ड 31 में उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला का गला रेतकर हत्या कर दी गई। शक महिला के पति पर जताया जा रहा है। हालांकि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। मोके पर बनभूलपुरा थाना पुलिस छानबीन कर रही है। घटनास्थल से महिला का पति फरार है।
जानकारी के अनुसार अभी देर शाम इंदिरानगर में महिला की हत्या से हड़कंप मच गया। यहां पर एक मकान में कुछ लोग किराये पर रह रहते हैं जिनमे से यूनुस नाम का शख्स भी अपने बीवी सीमा और बच्चों के साथ रहता है। देर शाम इसी मकान में रह रहे लोगों ने मोहल्ले वालों को बताया कि एक कमरे में कुछ घटना हुई है। लोगों ने जब कमरे का जायज़ा लिया तो महिला की गर्दन किसी धारदार हथियार से कटी हुई थी। बनभूलपुरा थाने के एसओ नीरज भाकुनी, उपनिरीक्षक मनोज यादव, संजीत राठौर मोके पर पहुंच गए और छानबीन की जा रही है। हत्या की सुई प्रथम दृष्टया पति पर जा रही है। हालांकि अभी स्पष्ठ कुछ भी कहा नही जा सकता। मकान मालिक से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: