तीन बार सबसे स्वच्छ नगर का खिताब जीतने वाला मध्य प्रदेश के प्रमुख व्यापारिक केंद्र माने जाने वाले इंदौर के लिए 03 मार्च 1716 का दिन काफी महत्वपूर्ण है

तीन बार सबसे स्वच्छ नगर का खिताब जीतने वाला मध्य प्रदेश के प्रमुख व्यापारिक केंद्र माने जाने वाले इंदौर के लिए 03 मार्च 1716 का दिन काफी महत्वपूर्ण है

रिपोर्ट, न्यूज़ इण्डिया टुडे ब्यूरो

इंदौर। पुरातन शहर- इंदौरः स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार तीन बार सबसे स्वच्छ नगर का खिताब जीतने वाला मध्य प्रदेश के प्रमुख व्यापारिक केंद्र माने जाने वाले इंदौर के लिए 03 मार्च 1716 का दिन काफी महत्वपूर्ण है।

जब राजा राव नंदलाल मंडलोई ने मुगल शासक से फरमान हासिल कर इंदौर को टैक्स फ्री जोन बनाया था।

पूर्व में ही महत्वपूर्ण व्यापारिक स्थल के रूप में अपनी पहचान रखने वाले इंदौर का ब्रिटिशकाल में भी औद्योगिक विकास हुआ। इस पुरातन शहर का इतिहास के पन्नों में कई स्थानों पर उल्लेख मिलता है। जिसमें इंदौर को 1715 में मराठा प्रमुखों से व्यापार में दिलचस्पी रखने वाले जमींदारों द्वारा बसाया जाना बताया गया है। 1741 में कंपेल के इन जमींदारों ने ही इंद्रेश्वर मंदिर बनवाया था जिसके नाम पर इलाके का नाम इंद्रपुर, फिर इंदूर व इंडोर और आखिर में इंदौर पड़ा। बौद्ध साहित्य में भी इंदौर का उल्लेख है। माना जाता है कि इंद्रपुरी का नाम पहले चितावद था। इसलिए व्यापारिक, धार्मिक और एतिहासिक रूप से इस शहर का अलग स्थान है।

अन्य अहम घटनाएंः

1857ः चीन और फ्रांस-ब्रिटेन के बीच युद्ध।

1923ः टाइम पत्रिका का पहली बार प्रकाशन।

1938ः सऊदी अरब में कच्चे तेल की खोज।

1939ः महात्मा गांधी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत की।

2009ः पाकिस्तान में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर हथियारबंद लोगों ने हमला किया।

2013ः संयुक्त राष्ट्र ने 03 मार्च को विश्व वन्य जीवन दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।

03 मार्च के जन्म

1839ः सुप्रसिद्ध उद्योगपति और टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा का जन्म।

1847ः टेलीफोन के आविष्कारक अलेक्जेंडर ग्राहम बेल का जन्म।

1955ः मशहूर कमेडियन जसपाल भट्टी का जन्म।

03 मार्च को निधन

1707ः मुगल शासक औरंगजेब का अहमदनगर में निधन।

1919ः मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध लेखक हरि नारायण आप्टे का निधन।

1982ः उर्दू साहित्य के लिए पहला ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले शायर फिराक गोरखपुरी का निधन।

2002ः पूर्व लोकसभा अध्यक्ष जीएमसी बालायोगी का हेलिकॉप्टर दुर्घटना में निधन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: