
भाजपा कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष प्रत्याशी के रूप में दावेदारी की
रिपोर्ट, मज़ाहिर खान
आज भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव की रायशुमारी हेतु लालकुआं गुरुद्वारे में कार्यक्रम संपन्न हुआ जो की प्रदेश द्वारा पर्यवेक्षक के रूप में दान सिंह बिष्ट व सह पर्यवेक्षक विवेक सक्सेना और विनीत अग्रवाल जी की गरिमामय उपस्थिति में हुआ जिसमें लालकुआं के आधा दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष के प्रत्याशी के रूप में दावेदारी की और भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा गुप्त रूप से अपना मतदान किया गया जो कि पर्यवेक्षक को द्वारा सुरक्षित रख लिया गया है, चुनाव कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट जी महामंत्री राजकुमार सेतिया जी मुकेश जी व्यापार मंडल अध्यक्ष सिंह बिष्ट जी हरीश नैनवाल जी अरुण जोशी जी हेमत नरूला जी संजीव शर्मा जी विनोद श्रीवास्तव जी प्रेम पंडित जी राजलक्ष्मी पंडित जी धन सिंह बिष्ट जी संजय अरोड़ा जी इस्तकार अंसारी जी बॉबी संभल जी अरुण कुमार जी नफीस खान जी दीना भाई जी एवं कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे