जिले में 139 सार्वजनिक स्थान पर की गयी अलाव जलायें जाने की व्यवस्था- अपर जिलाधिकारी

जिले में 139 सार्वजनिक स्थान पर की गयी अलाव जलायें जाने की व्यवस्था- अपर जिलाधिकारी

 6097 कम्बल वितरण के लिए तहसीलों को भेजे- अपर जिलाधिकारी

रिपोर्ट, शमीम अहमद

बिजनौर । अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अरविन्द कुमार सिंह द्वारा सर्वसाधारण को सूचित करते हुए बताया कि जनपद में चल रह भंयकर शीतलहरी के कारण निराश्रित एवं असहाय व्यक्तियों के बचाव हेतु राजस्व विभाग (तहसील)/नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतो द्वारा अलाव जलाये जाने हेतु कुल 139 सार्वजनिक स्थान चिन्हित किये गये है। जिन पर अलाव जलायें जाने की व्यवस्था की गयी है। साथ ही शेल्टर होम में ठहरने की व्यवस्था व कंबल वितरण की व्यवस्था भी करायी गयी है। उन्होंने कहा कि रैन बसेरों का निरीक्षण जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।

उन्हांेने बताया कि निराश्रित एवं असहाय व्यक्तियों के रात्रि विश्राम के लिए तहसील/नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतो में कुल 20 शेल्टर होम/रैन बसेरों की व्यवस्था की गयी जिसमें जनपद की पाँचों तहसीलों एंव 12 नगर पालिकाओं व 06 नगर पंचायतों में ठहरने के लिए महिलाओं के 155 व पुरूषों के लिए 158 कुल बैड स्थापित है। उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर धनराशि से जैम पोर्टल से 6097 कम्बल क्रय किये गये है, जिनकी आपूर्ति सम्बन्धित संस्था/फर्म द्वारा जनपद की पाँचों तहसीलों में की जा चुकी है।

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अरविन्द कुमार सिंह द्वारा राजस्व, नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिकारियांे व कर्मचारियांे को निर्देशित किया गया कि वह यह सुनिश्चित करें कि कोई भी निराश्रित व असहाय व्यक्ति शेल्टर होम/रैन बसेरो में ही ठहरें तथा कोई भी व्यक्ति खुले स्थानों में न सोयें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: