
भाजपा नगर मंडल ने लवकुश नगर में प्रदर्शनी लगाई
जावेद शमीम/ मो०शाहरुख
नहटौर। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर भाजपा नगर मंडल ने लवकुश नगर में प्रदर्शनी लगाई गई प्रदर्शनी में यशस्वी प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गए देश हित के कार्यो के पोस्टरों का भाजपाइयों सहित नागरिको ने अवलोकन किया। इस अवसर पर चौपाल का भी आयोजन किया गया
शनिवार को लवकुश नगर में पार्टी हाईकमान के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत लवकुश नगर की धर्मशाला में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों के फोटो लगाए गए तथा लगाए गए फोटो का भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ सहित नागरिकों ने उन्हें देखा इस अवसर पर एक चौपाल का भी आयोजन किया गया चौपाल में वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सरकारों की उपलब्धि के बारे में विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा भाजपाइयों ने हलवे का वितरण कर प्रधानमन्त्री का जन्म दिन मनाया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सिद्धांत जैन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष इरफान मंसूरी, नामित सभासद अरविन्द जोशी, महावीर सिंह सैनी, गुनमान चौधरी, अंकुश अग्रवाल, कपिल शर्मा, सावन बाल्मीकि, तेजपाल सैनी, आदेश चंद्रा, नरेंद्र चैनल, लक्ष्क्षी बाल्मीकि, अनिल बाल्मीकि, अशोक बाल्मीकि, कृष्णा वर्मा आदि बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।