
जेके मॉडर्न पब्लिक स्कूल में तीज पर्व के उपलक्ष्य पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया
नितिन जुनेजा
धामपुर नगीना मार्ग स्थित जेके मॉडर्न पब्लिक स्कूल में तीज पर्व के उपलक्ष्य पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में इंटर हाउस प्रतियोगिता की गई जिसमें विद्यालय के कक्षा 9से 12वी के बच्चो ने चार सदन में विभाजित होकर प्रतिभाग किया। जिसमें नेहरू सदन,पटेल सदन,आजाद सदन,सुभाष सदन के बच्चो ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।जिसमें प्रथम स्थान पर आजाद सदन,द्वितीय स्थान सुभाष सदन एवम् तीसरे स्थान पर पटेल सदन रहा।प्रतियोगिता में संगीता ,दीपांशी ,चित्रांशी,अदिति,शिखा,शकीना, इफरा ,अर्शी , सारा, लुत्फा आदी ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कृपाल सिंह एवं प्रबंधक जितेंद्र कुमार चौहान,प्रबंधिका कनक चौहान ने प्रतियोगिता में विज्यी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए तीज पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।