पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल धामपुर इकाई का चुनाव हुआ सम्पन्न

पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल धामपुर इकाई का चुनाव हुआ सम्पन्न

शमीम अहमद प्रधान संपादक

धामपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की समस्त नगर इकाइयों का 3 साल का कार्यकाल पूरा हो जाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि प्रकाश अग्रवाल जी के निर्देश पर समस्त नगर इकाईयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया था व नई नगर इकाइयों के गठन के लिए चुनावी प्रकिया होनी थी जिसके मद्देनजर बुधवार शाम धामपुर में नगर इकाई के गठन के लिए चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें नई कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया जिसके बाद धामपुर के व्यापारियों को विभिन्न पदों का दायित्व सौंपा गया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल का धामपुर नगर इकाई के गठन के लिए ये कार्यक्रम स्टेशन मार्ग स्थित एक होटल में सम्पन्न हुआ जहां सर्वप्रथम सभी आये अतिथियों व्यापारियों ने बैच लगाकर व शॉल-बूके भेंट कर स्वागत किया इसके बाद प्रदेश महामंत्री श्री मुकुल अग्रवाल जी ने व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज साथ मिलकर अपनी आवाज बुलन्द करके व्यापारियों को आपसी एकजुटता बनाये रखने की जरूरत है, संगठन को मजबूत करके ही हम अपनी समस्याओं को शासन – प्रशासन तक पहुंचाकर उनका निदान करा सकते हैं व व्यापारी एकता कायम करके ही व्यापारियों का उत्पीड़न करने वाले अराजक तत्वों से भी निपटा जा सकता है, जनपद के सभी छाटे बडे बाजारों पूरी मेहनत व ईमानदारी के साथ व्यापार रहे व्यापारियों का किसी भी दशा में उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा एवमं स्वर्गीय नेकीराम गर्ग के दिखाए मार्ग पर चलकर ही व्यापारियों की समस्याओं का समाधान हो सकता है।

प्रदेश महामंत्री श्री मुकुल अग्रवाल जी ने नई कार्यकारणी की घोषणा करते हुए सरदार सतवंत सिंह सलूजा को पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष, जावेद रहमान शम्सी को मण्डल अध्यक्ष/प्रभारी नियुक्त किया, इसके साथ ही एस.पी. सलूजा को पुनः नगर अध्यक्ष व असलम फरीदी को नगर अध्यक्ष (युवा), सुहैल डिज़ाइनर को जिला प्रचार मंत्री युवा, इरशाद धामपुरी को जिला मंत्री, अमित अग्रवाल को नगर कोषाध्यक्ष, सलमान फरीदी को नगर मीडिया प्रभारी, सरदार गुरमीत सिंह जुनेजा को नगर उपाध्यक्ष, शिवेन्द्र अग्रवाल को नगर उपाध्यक्ष, दिनेशचन्द्र नवीन,अतुल गुप्ता, सरदार देवेन्द्र सिंह सलूजा को नगर संरक्षक, फहीम राणा को नगर उपाध्यक्ष युवा, शोऐब मैक्स को नगर प्रचार मंत्री युवा, सुरेंद्र गर्ग को नगर महामंत्री, शहज़ाद अंसारी को नगर उपाध्यक्ष युवा, रविन्दर सिंह सिडाना को नगर उपाध्यक्ष,प्रदीप सचदेवा को नगर महामंत्री युवा, सौरभ अग्रवाल को नगर सचिव, ख़ुर्शीद मंसूरी को ज़िला संगठन मंत्री, हाजी हसन को जिला संगठन मंत्री, अरुण अग्रवाल को जिला संगठन मंत्री, नवीन गुप्ता को नगर उपाध्यक्ष, मनजीत सिंह सलूजा को नगर प्रचार मंत्री, विशाल इदरीसी को नगर उपाध्यक्ष युवा, जावेद मंसूरी को सेक्टर प्रभारी, नगर अध्यक्ष महिला विंग, रश्मि शर्मा को नगर महामंत्री महिला विंग, शीबा शम्सी को जिला उपाध्यक्ष महिला विंग, आमिर इदरीसी को नगर उपाध्यक्ष युवा, सतमित सिंह मन्नी को ज़िला सचिव, कमाल सिद्दीक़ी को नगर सचिव युवा, सरदार मंगत सिंह को सेक्टर प्रभारी युवा, सरदार त्रिलोचन सिंह चावला को नगर संगठन मंत्री, अशोक दुआ को नगर उपाध्यक्ष युवा, जरमित कौर को ज़िला उपाध्यक्ष महिला विंग, साथ ही हैदर मुल्तानी, रियासत हुसैन, गुरमीत सिंह सिडाना, राशिद फरीदी, मुकेश वर्मा, मज़हर शाज़ी, आरिफ इदरीसी, मनोज गुगलानी, मुजीब अहमद, अनस मुल्तानी आदि को विभिन्‍न पदों का दायित्व सौंपा गया।

इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल की प्रदेश महामंत्री महिला विंग मोनिका रुस्तम यादव, ज़िला कोषाध्यक्ष विनीत राजपूत, ऎश्वर्या चौधरी प्रदेश मंत्री महिला विंग, ब्लॉक प्रमुख आकांशा चौहान, तनु राजपूत प्रदेश प्रभारी महिला विंग,प्रतिका राठी सेह चुनाव अधिकारी, रुस्तम यादव, अशरफ़ पहलवान, नसीम फ़ारूक़ी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: