
झारखंड में जल्द होगी 20 हजार शिक्षको की बहाली : शिक्षा मंत्री
रिपोर्ट, शुभम हलदार
रांची। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो और तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा तमाड़ स्तिथ प्राचीनकालीन सोलहभुजी दिवड़ी मंदिर के दरबार हाजिरी लगाने पहुंचे। मंदिर पहुंच कर उन्होंने श्रद्धा पूर्ण पूजा-अर्चना किए। मंदिर आने का उद्देश्य बताते हुए जगरनाथ महतो ने कहा कि झारखंड की खुशहाली, शांति की कामना के लिए माता के दरबार आया हु। बस उसी उद्देश्य से मैं आज माता के मंदिर आया हूं। उन्होंने दुआ मांगा कि राज्य की जनता अमन चैन के साथ रहे साथ ही अपने बच्चों को शिक्षा जगत में प्रतिस्पर्धा से जोड़े ताकि अपने समाज और क्षेत्र का नाम रोशन कर सके। शिक्षा मंत्री ने आगे कहा की जल्द 20 हजार शिक्षको की बहाली होगी। शिक्षा मंत्री के पहुंचते ही झामुमो कार्यकर्ताओं ने फुल माला से उनका स्वागत किया। मंदिर परिसर में पहले से ही कार्यकर्ता पहुंच चुके थे। वही प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे थे।