समाज के विकास के लिए सरकार से मांगे हैं 200 करोड़ : किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम चिश्ती
न्यूज़ इंडिया टुडे
लखनऊ। किन्नर समाज से भी बच्चे IAS-IPS, पायलट और डॉक्टर बन सकते हैं। बस उन्हें सही दिशा देने की जरूरत है। सीएम योगी आदित्यनाथ समाज के सभी धर्म के लोगों को लेकर संवेदनशील है। इसलिए हमारी ओर से 200 करोड़ के बजट की मांग उनसे की गई है। ये कहना है उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सोनम चिश्ती का। वह देश की पहली किन्नर हैं, जो किसी राज्य में बनाए गए कल्याण बोर्ड से राज्यमंत्री बनाई गईं हैं। उन्होंने कहा कि जो पैसों की मांग की गई है, उसका फायदा बुजुर्ग हो चुके महिला-पुरुष को होगा। उन्हें 60 साल की उम्र के बाद पेंशन दी जाएगी। आगे कई योजनाएं भी है, जिनका फायदा उन्हें मिलेगा।