💐 हमें तुरंत फोन करें90585 1922598377 77762__________________*तुरंत आवश्यकता है*=========*न्यूज़ इंडिया टुडे न्यूज़ चैनल को*
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड,
सभी प्रदेशों में स्टेट हेड और
जिला स्तर पर ब्यूरो चीफ़
की आवश्यकता हैlइच्छुक व्यक्ति संपर्क करें90585 1922598377 77762
धान खरीद में घोटाला, किसानों के साथ विश्वासघात, पन्नी खरीदी केंद्र बना भ्रष्टाचार का अड्डा
ब्यूरो रिपोर्ट
मऊगंज! मऊगंज जिले के पन्नी खरीदी केंद्र पर धान खरीद प्रक्रिया में भारी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ है। स्थानीय किसानों का आरोप है कि उनकी अनदेखी कर दुकानदारों से बड़ी मात्रा में धान की खरीद की जा रही है, जिससे क्षेत्र के मेहनतकश किसानों को उनके हक से वंचित किया जा रहा है। है, जिससे क्षेत्र के किसानों में आक्रोश है। किसानों के पंजीकरण के बावजूद उनकी अनदेखी कर धान की खरीद दुकानदारों से की जा रही है। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के जिला अध्यक्ष ने खुलासा किया है कि अधिकारियों और केंद्र प्रभारियों की मिलीभगत से यह धांधली हो रही है। किसानों की उपज की अनदेखी क्यों? जो अतिरिक्त धान खरीदा जा रहा है, वह कहां जा रहा है। क्या ये भ्रष्टाचार बड़े स्तर के घोटाले का संकेत है। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने प्रशासन से पारदर्शिता सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यदि समय रहते सही कदम नहीं उठाए गए, तो किसानों का विश्वास तंत्र पर से उठ जाएगा। पारदर्शिता और न्याय किसानों का अधिकार है। धान खरीद में हो रही इस गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रशासन को तुरंत जांच बिठानी चाहिए और दोषियों को सजा दी जानी चाहिए। किसानों का हक किसी भी कीमत पर छीना नहीं जाना चाहिए।