उत्तराखंड राज्य की मातृशक्ति द्वारा जबरदस्त रूप से बढ़-चढ़कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान किया:बिट्टू

उत्तराखंड राज्य की मातृशक्ति द्वारा जबरदस्त रूप से बढ़-चढ़कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान किया:बिट्टू

 

अल्मोड़ा। पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने जारी एक बयान में कहा कि वर्तमान चुनाव में उत्तराखंड राज्य की मातृशक्ति द्वारा जबरदस्त रूप से बढ़-चढ़कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान किया। वर्तमान समय में मातृशक्ति भारतीय जनता पार्टी की ओर निगाह लगाकर देख रही है कि वह मातृशक्ति के भविष्य के लिए क्या बेहतर कार्य कर सकती है। श्री कर्नाटक ने कहा कि भाजपा शासित किसी भी राज्य की कमान किसी भी महिला को नहीं दी गयी है, उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं की उपेक्षा कर रही है। श्री कर्नाटक ने कहा कि जहां लगातार बढ़ती महंगाई , गैस के दामों में हुई वृद्धि एवं खाने के तेल के अति महंगे होने के बाद भी महिलाओं द्वारा भाजपा को वोट देकर जिताने का काम किया है, जहां देश की आधी से अधिक आबादी महिलाओं की है, लेकिन मातृ शक्ति को भाजपा द्वारा किसी भी राज्य में मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया है। उत्तराखंड राज्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मातृशक्ति को भाजपा यदि सम्मान देने की बात करती है तो उसे किसी महिला को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाने का कार्य कर मातृशक्ति का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज अनेकों राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, किन्तु भाजपा किसी भी राज्य में महिला को मुख्यमंत्री बनाकर उन्हें सम्मान देने का साहस नहीं जुटा पायी। श्री कर्नाटक ने कहा कि राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मातृशक्ति को इस बार उत्तराखंड राज्य के मुखिया के रूप में प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य मिल पाएगा यह महत्वपूर्ण विषय आज भाजपा आलाकमान के सम्मुख है, कि वह किस प्रकार से उत्तराखंड राज्य की मात्र शक्ति का सम्मान करती है।(बिट्टू कर्नाटक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: