फोरलेन की रेलिंग तोड़ते हुए केनाल नहर में समा गयी कार चार लोग घायल

फोरलेन की रेलिंग तोड़ते हुए केनाल नहर में समा गयी कार चार लोग घायल

 

रिपोर्ट, शुभम हलदार

रांची टाटा नेशनल हाईवे तमाड़ रायडीह के समीप केनाल नहर में दुर्घटना होने से अब तक कई लोगो की मौत और दर्जनों लोग घायल हो चुके है। बीती रात रांची से जमशेदपुर जाने के क्रम में एक कार रेलिंग तोड़ते हुए नहर में समा गयी। जिससे कार पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। NHAI द्वारा फोरलेन निर्माण के लिए केनाल नहर किनारे तक अधिग्रहण किया गया है। केनाल नहर के समीप फोरलेन होने के कारण प्रतिदिन कोई ना कोई वाहन इसके चपेट में आ जाते है। विधानसभा सत्र के दौरान तमाड़ विधायक विकास मुंडा ने भी दुर्घटना से निजात पाने के लिए केनाल नहर पर फोरलेन निर्माण पर विचार करने की मांग रखी है, जिससे लोगो की जान बच सके और केनाल भी सुरक्षित रह सके ताकी किसानो को भी परेशानी ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: